फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man was thrown from the roof in a love affair, Gambhir

प्रेम प्रसंग में युवक को छत से फेंका, गंभीर

Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man was thrown from the roof in a love affair, Gambhir
कुठौंद (जालौन)। प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोस में रहने वाले लोगों ने युवक को मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। परिजन युवक को नजदीक के अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम खोड़ निवासी महिला फरजाना पत्नी इकरार ने बताया कि सोमवार की देर रात उसका बेटा शाह आलम घर की छत पर सो रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के चार पांच लोग आए और शाह पर अपनी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं इससे पहले कि घरवाले कुछ समझ पाते हमलावरों ने शाह को छत से नीचे फेंक दिया। इस कारण सिर पर सरिया लगने से भी बेटा लहूलुहान हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ही हमलावर फरार है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed