फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A shepherd slipped and fell into a river and died by drowning

Jalaun News: पैर फिसलने से नदी में गिरा चरवाहा, डूबने से मौत

Wed, 25 Sep 2024 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 25 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
A shepherd slipped and fell into a river and died by drowning
कालपी। भैंस चराने गया चरवाहा रपटे में पैर फिसलने से नून नदी में गिर गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने कूदकर उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव के पूर्व प्रधान सतनाम सिंह के घर पर कई वर्षो से एक मुन्ना नाम का व्यक्ति रहता था और घरेलू काम के साथ उनकी भैंसें चराने जाता था। मंगलवार सुबह वह भैंस लेकर खेत की तरफ गया, तभी गांव के पास ही पड़ने वाले नून नदी के रपटे पर पैर फिसलने से पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन

बचाव के लिए चिल्लाने की आवाज सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि पुलिस गोताखोंरो की तलाश कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसे निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed