फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A person without identity card will not be allowed to enter.

Jalaun News: बिना पहचानपत्र के व्यक्ति को नहीं मिलेगी अंदर घुसने की अनुमति

Thu, 23 May 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A person without identity card will not be allowed to enter.
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. ईरज राजा ने कालपी रोड स्थित मंडी के वेयर हाउस में पहुंचे। वहां रखी ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर लगाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर जांच की, सभी कैमरे संचालित मिले।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया गया कि मानक एवं प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति व वाहन को अंदर न आने दिया जाए। यदि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी भी निरीक्षण करने आते हैं तो उनकी भी पहचान एवं वाहन चेक करें और उनकी पूरी पहचान करने के बाद ही समाधान होने पर गेट से अंदर जाने दिया जाए। उन्होंने ड्यूटी पर मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात थे तथा अर्धसैनिक बल के जवानों और पुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। राजनीतिक दलों के नामित प्रतिनिधि भी निगरानी कराते पाए गए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को विशिष्ट मंडी में कड़ी सुरक्षा में रखे गए हैं। यहां अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे वेयर हाउस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, एक कंट्रोल रूम बनाया है। जिसमे एलईडी के माध्यम से निरंतर निगरानी हो रही है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed