फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A bus driver who was urinating was hit by a car and died

Jalaun News: लघुशंका कर रहे बस चालक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 17 Feb 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
A bus driver who was urinating was hit by a car and died
उरई। हाईवे किनारे खड़े होकर लघुशंका कर रहे स्लीपर बस के चालक को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे चालक ने पुलिस को सूचना देकर उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बस लखनऊ से इंदौर जा रही थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला देवास के भवरासा निवासी बबलू शेख (50) लखनऊ से इंदौर चलने वाली स्लीपर बस का चालक था। रविवार रात करीब दो बजे जैसे ही बस एट थाना क्षेत्र के पिरौना के पास पहुंची कि तभी चालक को लघुशंका लगी। इस पर झांसी-कानपुर हाईवे के किनारे स्थित ढाबे के पास बस रोकी और बस से थोड़ी दूर खड़े होकर लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गई। आवाज सुन बस में सवार दूसरा चालक नसरुद्दीन नीचे उतरा और बबलू को गंभीर हालत में पड़ा देख उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से पत्नी नफीसा व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एट थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed