{"_id":"76234","slug":"Jalaun-76234-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन और गेहूं के बिचौलियों पर कार्रवाई हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन और गेहूं के बिचौलियों पर कार्रवाई हो
Jalaun
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा, रामपुरा की पूर्व स्टेट के पूर्व युवराज कुंवर केशवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित, सपा व्यापारी नेता दद्दू सुहाने, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मौखरी, दीपू त्रिपाठी, भूपेंद्र यादव, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आरबी भास्कर, विवेक यादव, पंकज भुआ, पंकज यादव, शफीकुर्रहमान कश्पी, आनंद ठाकुर, नरेंद्र यादव, बबुआ निरंजन आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अलग अलग फैक्स भेजकर आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमें अपने दोनों नेताओं से मांग की है कि अवैध खनन करने वालों तथा किसानों को गेहूं बेचने में जो दलाली खा रहे हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चौधरी विष्णुपाल सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता में बताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियां सिद्धांतों और डा. लोहिया, महात्मागांधी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों में धरातल में उतारकर समाजवादी व्यवस्था की स्थापना करना ही मुख्यमंत्री की मंशा है, लेकिन देखने में आ रहा है कि कुछ बालू माफिया सपा के कार्यकर्ता बनकर अवैध ढंग से बालू खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे तत्व से समाजवादियों को सावधान रहन है। इस तरह से किसान को उसके गेहूं का जो 1285 सरकार द्वारा घोषितत समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। वे दलाल किसानों का हक मार रहे हैं। नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि नदियों के घाटों में जो आज भी बालू माफियाओं, बालू खनन के लिए मशीन खड़ी है उन्हें सीज किया जाए। इसके साथ 2 नंबर के अवैध बालू खनन जो संबंधित थानाध्यक्षों की मिलीभगत से व अवैध मशीनों से ही होता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। चौधरी विष्णुपाल सिंह, केशवेंद्र सिंह, प्रदीप दीक्षित, आनंद यादव ने मांग की है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान स्वाभिमान का ध्यान रखना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पार्टी के ऐसे दागी लोगों जो सपा में काली भेड़ों के रुप में घुसे हुए हैं से पार्टी को निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन