{"_id":"74715","slug":"Jalaun-74715-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैफेड के खरीद केंद्र पर छापा, ढाई सौ कुंतल गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैफेड के खरीद केंद्र पर छापा, ढाई सौ कुंतल गेहूं पकड़ा
Jalaun
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एट (जालौन)। नैफेड के एट मंडी परिसर स्थित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर रविवार देर रात उड़नदस्ता ने छापामार कर पांच ट्रैक्टर ट्रालियों भरा ढाई सौ कुंतल गेहूं पकड़ा। उड़नदस्ता प्रभारी प्रशिक्षु आईएएस संजय खत्री ने जब्त गेहूं मय ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही नैफेड के केंद्र प्रभारी को निलंबित कर क्षेत्र के दो लेखपालों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एट मंडी परिसर स्थित सरकारी क्रय केंद्रों पर व्यापारियों से गेहूं खरीदे जाने की सूचना रविवार रात डीएम मनीषा त्रिघटिया को मोबाइल पर मिली तो उन्होंने उड़नदस्ता प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। उड़नदस्ता प्रभारी संजय खत्री और एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने रात दस बजे मंडी परिसर स्थित नैफेड के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर छापा मारा। केंद्र पर व्यापारियों के गेहूं से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी थीं। पांचों ट्रैक्टर ट्राली मय गेहूं थाने भिजवा दीं। नैफेड केंद्र के प्रभारी संतोष कुमार और दो लेखपाल भी गायब थे। इस पर दस्ता प्रभारी ने केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया और दोनों लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसके बाद टीम ने व्यापारी अवधेश उदैनिया के गोदाम चेक किए। जिसमें स्टाक में 2609 कुंतल गेहूं दर्ज था जबकि था 23 सौ कुंतल। इसी व्यापारी का सौ बोरे गेहूं गोदाम नंबर आठ में मिल। उसे सीज कर व्यापारी को लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप है।