फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   छापा पड़ते ही दुकानदार शटर बंद कर भागे

छापा पड़ते ही दुकानदार शटर बंद कर भागे

Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। होली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए एसडीएम धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर दो दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। छापामारी की भनक मिलते ही कुछ दुकानदार शटर बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश शंखवार की टीम ने सुबह खोया मंडी कालपी में पहुंचकर बब्बू चक्र के दुकान मेें छापेमारी की। दुकान में रखे खोया का नमूना भरकर सील कर दिया। छापामार टीम ने टररनगंज बाजार स्थित कालपी कालेज मार्केट स्थित उमेश कुमार की किराने की दुकान में पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच की। इसी दौरान टीम ने सरसों के तेल का नमूना भर लिया। बाजार में टीम पहुंचने की खबर पाकर मिलावटखोरी की दुकानें बंद होने लगीं। टीम की अगुवाई कर रहे एसडीएम ने बताया कि दुकानों के भरे गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व विभाग का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन

उधर, जालौन में होली के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किराना व्यापारियों के यहाँ जाकर धनिया व नमकीन के नमूने भरे। जिलाधिकारी ने होली के त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए खाद् सुरक्षाधिकारी को निर्देश दिए जिस पर उन्होंने एक किराना की दुकान से धनिया पाउडर कर नूमना भरा और एक अन्य दुकान से नमकीन का नमूना भरा जिसके रैपर पर बैच नम्बर नहीं था। नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed