{"_id":"39-173915","slug":"Jalaun-173915-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा, 956 स्थानों पर जलाई जाएगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा, 956 स्थानों पर जलाई जाएगी होली
Jalaun
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई(जालौन)। जिले के 956 स्थानों पर 16 मार्च को होलिका दहन होगा। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर पुलिस मौजूद रहेगी। नगरीय क्षेत्रों में रिजर्व पुलिस की विशेष ड्यूटी रहेगी। साथ ही पीएसी भी मुस्तैद रहेगी। रंगों के त्योहार में भंग न पडे़, इसके लिए 42 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस व्यवस्था की जानकारी अमर उजाला को एएसपी लल्लन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि उरई में 70, कुठौंद में 88, जालौन में 86, कोंच में 83 स्थानों पर होली जलेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन होगा। जिले के सभी 956 स्थानों पर सिपाही व होमगार्ड मौजूद रहेेंगे, जो कंट्रोलरूम को पल पल की सूचना देंगे। इसके अलावा कोटरा के बरसार तथा आटा के करमेर, बंहौरी आदि गांवों में लट्ठमार होली खेली जाएगी। लिहाजा यहां पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक थाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोंच, कालपी, उरई, जालौन आदि में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार पूरी शालीनता व सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी तरह की गड़बड़ या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शराब आदि का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।