{"_id":"39-101328","slug":"Jalaun-101328-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
Jalaun
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ध्रुव चंद्र गुप्ता ने वरिष्ठ डिप्टी सीएमओ आरके अम्बष्ट के साथ आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र बावई व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर का निरीक्षण करने के बाद जालौन के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद भवन, चिकित्सकों के चेंबरों, दवा वितरण, पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। चिकित्सकों से आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में पूछताछ की। दवा गोदाम प्रभारी आरपी पुुरवार से उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और दवा कम होने पर जिला मुख्यालय से मंगाने की बात कहीं। अस्पताल में गंदगी व खराब रोशनी व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान देवेंद्र सिंह चिकित्सा प्रभारी अनुपस्थिति में रहे। सीएमओ ने हिदायत दी कि वह बाहर की दवा न लिखे और चिकित्सालय में एमआर को न घुसने दें। इस मौके पर विनय अग्रवाल, मुकेश राजपूत, पीएन शर्मा, आरपी पुरवार आदि मौजूद रहे।