{"_id":"5c758a57bdec2273724c5a5e","slug":"91551206999-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को केंद्र से मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को केंद्र से मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार
विज्ञापन
उरई। जल संचय कार्यक्रम के तहत जिले को देश में एक नई पहचान मिली है। जल संचय को लेकर देश भर में हुए सर्वे के अंतर्गत जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के डीएम डॉ मन्नान अख्तर को सम्मानित किया गया।
बता दें कि देश में जल संरक्षण को लेकर विशेष योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। योजनाओं का धरातल पर कितना असर हुआ है इसकी गुणवत्ता को लेकर केंद्र सरकार ने हाल ही में सर्वे कराया था। जिसमें जिले को सर्वश्रेष्ठ सूची में शामिल किया गया है। जल संरक्षण को लेकर जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
इसमें राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास अर्जुन राम मेगवाल ने जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को जल संचय को लेकर कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से लौटे जिलाधिकारी डा.अख्तर ने बताया कि सर्वे में पूरे देश को चार जोन में बांटा गया था। इसमें जिले को प्रथम स्थान मिला है। बताया कि जनपद के अधिकारियों के सहयोग से कई चेकडैम का जीर्णोद्धार किया गया और सिंचाई की क्षमता को 1930 हेक्टेयर से बढ़ाकर 3900 हेक्टेयर किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सरफेस वाटर स्टोरेज क्षमता बढ़ी और वाटर स्टोरेज क्षमता 458549 क्यूसेक मीटर से बढ़ाकर 1878275.25 क्यूसेट मीटर भी की गई। बताया कि जल संचय कार्यक्रम अप्रैल से जून माह के दौरान किया गया था। जिससे बरसात के मौसम में अधिकतम रिचार्ज का उपयोग किया जा सके। कार्यक्रम में अब तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सतही जल भंडारण से जिले के 100,00 किसानों और परिवारों को लाभान्वित किया गया है। डीएम ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी अधीनस्थों को बधाई दी है।