फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कहने को राजमार्ग, पर है गड्ढ़ों की भरमार

कहने को राजमार्ग, पर है गड्ढ़ों की भरमार

Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
कहने को राजमार्ग, पर है गड्ढ़ों की भरमार
उरई। उरई से कानपुर और झांसी को जोड़ने वाले सड़क भले ही राजमार्ग कही जाती हो लेकिन मार्ग पर गड्ढों की संख्या इतनी है कि उन्हें अब गिना भी नहीं जा सकता है। वह भी तब, जब इसी मार्ग पर जिला महिला और पुरुष अस्पताल, कोतवाली और तमाम बैंक व डाकघर भी स्थापित हैं।
विज्ञापन


इस सड़क पर दिनभर न जाने कितने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की गाड़ियां इन गड्ढों पर हिचकोले खाते गुजरती हैं, लेकिन आज तक सड़क की सुध नहीं ली गई। गड्ढों के कारण रोजाना सात आठ दोपहिया वाहन गिरते हैं और उन्हें चलाने वाले चुटहिल भी हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही राजमार्ग का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि बिलरांया पनवाड़ी राजमार्ग कानपुर और झांसी को भी जोड़ता है और यह शहर का मुख्य मार्ग भी कहलाता है। बात सिर्फ कालपी बस स्टैंड से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहे तक की करीब एक किमी. सड़क की तो पूरी सड़क उधड़ी पड़ी है। प्रदेश सरकार बनने के वक्त यानी करीब दो साल पहले गड्ढामुक्त अभियान के नाम पर मामूली पैचवर्क किया गया था, जो कि फिर से गड्ढों में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह है कि शहीद भगत सिंह चौराहे से कालपी स्टैंड तक पहुंचने में ही ई रिक्शा, रिक्शा व आटो-टेंपो में बैठी सवारियों को इस कदर गड्ढे पर उछलती हैं कि उनके सिर वाहनों की छतों से टकराकर चुटहिल तक हो जाते हैं। रोड पर ही जिला अस्पताल भी हैं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भी गड्ढों की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसी ही मुश्किलों से बैंक और डाकघर कर्मियों को भी रोजाना दो चार होना पड़ता है।

जिला अस्पताल कर्मी जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि राजमार्ग के दोनों ओर इस कदर गड्ढे हैं कि बाइक चलाने में जरा सी चूक, कोई दुर्घटना करा सकती है, बिना हेलमेट के तो रोड पर वाहन चलाना ही नहीं चाहिए।

बजरिया निवासी टेलर का काम करने वाले रईस का कहना है कि बरसात के दिनों में तो गड्ढों के कारण सड़क पर चलना और भी खतरनाक है, पता ही नहीं चलता है कि कहां सड़क है और कहां गड्ढा। इससे भी वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि सड़क की समस्या विभाग की जानकारी में हैं, जिसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था और शासन ने पूरे 9 किमी. लंबे राजमार्ग के लिए करीब सवा करोड़ का बजट स्वीकृत भी कर दिया है, जल्द ही राजमार्ग का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed