{"_id":"5c758a6bbdec224c74121e29","slug":"61551207019-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षा में 2771 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षा में 2771 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
उरई। हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा सुबह की पाली में 65 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें हाईस्कूल के पंजीकृत 25030 परीक्षार्थियों में 2557 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा में पंजीकृत 614 परीक्षार्थियों में 25 गैरहाजिर रहे।
सचल दलों व राज्य स्तरीय परीक्षक ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं शाम की पाली में इंटर में 189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नजरुद्दीन अंसारी ने जालौन तहसील के जालौन बालिका इंटर कालेज, छत्रसाल इंटर कालेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभिमन्यु इंटर कालेज कैलाशनगर, रघुराज इंटर कालेज सिकरी राजा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां वायस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरों को देखा। शाम की पाली में में इंटरमीडिएट की इतिहास व कृषि गणित की परीक्षा 51 परीक्षा केंद्रों पर 1563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 189 परीक्षा गैरहाजिर रहे। 1379 परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दी।