Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   53 trainees received tablets in ITI

Jalaun News: आईटीआई में 53 प्रशिक्षणार्थियों को मिले टैबलेट

Mon, 21 Oct 2024 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 21 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
53 trainees received tablets in ITI
उरई। एसडी शास्त्री आईटीआई में 53 छात्र-छात्राओं के चेहरे टैबलेट पाकर खिल गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए टैबलेट वितरण कर रही है। युवाओं को टैबलेट का सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि सरकार कौशल विकास और रोजगार परक कई योजनाएं चला रही है। इसका युवाओं को लाभ लेना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सहमंत्री अभिनव दीक्षित ने कहा कि युवाओं को टैबलेट जैसा महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरण देकर सरकार ने युवाओं के तकनीकी विकास में योगदान दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबालक व्यास ने की। संचालन अखिलेश द्विवेदी ने किया। संचालक लक्ष्मीकांत रावत ने बताया कि कार्यक्रम में 53 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। साथ ही अंकपत्र व प्रमाणपत्र भी दिए गए। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने आभार जताया। इस दौरान अग्निवेश चतुर्वेदी, अमित समाधिया, अंकित रावत, मनोज प्रजापति, तौकीर खान, शिवेंद्र पाठक, अर्पित मोर, रामजी, देवांशु राजपूत, शिवानी निरंजन, अंजना राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed