फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 new procurement centers will be opened for the purchase of moong.

Jalaun News: मूंग खरीद के लिए खुलेंगे 25 नए क्रय केंद्र

Fri, 31 Jul 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
25 new procurement centers will be opened for the purchase of moong.
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मूंग खरीद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने 25 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए प्रस्तावित नए मूंग क्रय केंद्रों को तत्काल शुरू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 16 मूंग क्रय केंद्र संचालित हैं। डीएम ने सभी केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, तौल, भुगतान और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान 25 नए एफपीओ क्रय केंद्रों के प्रस्ताव लंबित पाए जाने पर डीएम ने उद्यान अधिकारी और एआर कोऑपरेटिव को फटकार लगाई। उन्होंने सभी औपचारिकताएं उसी दिन पूरी कर प्रस्तावित केंद्र तत्काल संचालित कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजीव राज, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार, उद्यान अधिकारी परवेज खान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed