{"_id":"5c5888c1bdec22077e43627e","slug":"151549306049-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर जाम के झाम से जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर जाम के झाम से जूझे राहगीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। अधूरे हाईवे पर सोमवार को पूरे दिन जाम की स्थित बनी रही। जाम के चलते लोग खासे परेशान रहे। स्थिति यह रही कि हाईवे के दोनो तरफ पांच पांच किमी तक लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिनमें वाहन रेंगते नजर आए। वहीं पुलिस दिन भर जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाती नजर आई।
हाईवे का जाम अब स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगीरों के लिए भी नासूर बनता जा रहा है। रोज हाइवे पर जाम के ही हालात बने रहते हैं। जिससे लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। सोमवार को भी पूरे दिन हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे के दोनों तरफ पांच पांच किमी लंबी लाइनें लगी रहीं।
कोतवाली पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद एक तरफ से वाहनों को निकलवाया। पूरे दिन हाईवे पर वाहन रेंग रेंग कर ही निकलते रहे। इससे राहगीरों को मात्र दो तीन किलोमीटर के सफर के लिए कई घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रक का एक्सल टूटने से लगा जाम
कुठौंद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात दो बजे ग्राम हदरुख पुल पर ट्रक का एक्सल टूट जाने से जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लग गया। देखते देखते ही सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गए। जाम के झाम में लोग छह बजे तक जूझते रहे। इसस राहगीरों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा।