{"_id":"680e7966432ed571330c4890","slug":"15-bigha-sugarcane-crop-burnt-due-to-lightning-orai-news-c-224-1-ori1001-128539-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिजली गिरने से गन्ने की 15 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिजली गिरने से गन्ने की 15 बीघा फसल जली
Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव में गन्ने के खेत में बिजली गिरने से फसल जलने लगी। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी मैयादीन राजपूत के गन्ने के खेत में शनिवार रात बिजली गिर गई। इससे खेत में लगी फसल जलने लगी, जब लोगों ने आग की लपटें देखीं तो दमकल टीम को जानकारी दी। दो घंटे की देरी से पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 15 बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जल गई।
किसान ने बताया कि आग से उसका करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। जब बिजली गिरी तो खेत पर मैयादीन, श्याम, दुर्गा बापू, मुन्ना शाह, वहीद आदि मौजूद थे। मुन्ना शाह को हल्का करंट भी लगा था, इसके अलावा अन्य लोग बाल-बाल बच गए। कोतवाल शशिकांत सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज की सक्रियता से बची फसल
कुठौंद। थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत कुमार सिंह अपने हमराही अमित कटियार के साथ रात में गश्त पर थे। वह भदेख गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें एक खेत में कटी फसल में आग लगी दिखी। इस पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ दमकल टीम को जानकारी दी और खुद कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गए। एक घंटे में उन्होंने कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इससे वहां कई किसानों की फसल बच गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने चौकी इंचार्ज के इस कार्य की सराहना की। (संवाद)