{"_id":"5c967c78bdec221447632932","slug":"141553366136-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की परीक्षा में पकड़े गए 20 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की परीक्षा में पकड़े गए 20 नकलची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाओं के दौरान डीवी कालेज में तीन समेत कुल 20 नकलची पकड़े गए। हालांकि एमए हिंदी का प्रश्नपत्र की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से आज निरस्त कर दी गई। इसके चलते परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
शनिवार को बीए, बीएससी तथा एमए की हिंदी विषय की परीक्षा थी। डीवी कालेज में 1628 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 1557 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंच, 71 गैरहाजिर रहे। इसके अलावा तीन नकलची भी पकड़े गए। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में जिले के नोडल अधिकारी व डीवी कालेज के प्राचार्य डा. आनंद खरे ने बताया कि गांधी महाविद्यालय में एक नकलची पकड़ा गया। कृष्ण बल्लभ श्रवण कुमार महाविद्यालय छिरिया सलेमपुर में पांच नकलची पकड़े गए।
बहादुर सिंह महाविद्यालय माधौगढ़ में एक नकलची पकड़ा गया तो अशर्फीलाल शुक्ला महाविद्यालय किरवाहा में दो नकलची पकड़े गए। शहीद सिंहरण महाविद्यालय पिरौना में छह तो रामलखन पटेल महाविद्यालय एट में एक नकलची को पकड़ा गया है। आज जिले में 8474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 8090 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 384 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। आज कुल 20 नकलची परीक्षार्थी पकड़े गए। उन्होंने बताया कि एमए हिंदी का पेपर विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 30 अप्रैल को होगी।