{"_id":"6440397690f2afb8ef0133f4","slug":"14-corona-infected-including-doctor-clerk-were-found-orai-news-c-12-1-188938-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jalaun: डॉक्टर, लिपिक समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस 83 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jalaun: डॉक्टर, लिपिक समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस 83 हुए
Thu, 20 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को चार नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14185 हो गई है। इसमें 13894 मरीज ठीक हुए है और 208 की मौत हुई है। फिलहाल 83 सक्रिय केस है। बुधवार को मिले चार संक्रमितों में जिला अस्पताल का एक चिकित्सक और लिपिक भी शामिल है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 597 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 494 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि ठीक हुए सभी 11 मरीज होम आइसोलेशन में है। कोरोना मरीजों के लिए एल 2 हॉस्पिटल में 300 और एल वन हॉस्पिटल में 180 बेड आरक्षित है। सभी बेड खाली है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर 94 से कम होता है तो वह अस्पताल में भर्ती हो सकता है। सीएमओ ने सभी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन