{"_id":"5c7435c6bdec224c8b1b08aa","slug":"131551119814-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को न होने दें खाद-बीज की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को न होने दें खाद-बीज की दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ सहकारी क्रय विक्रय समिति के परिसर पर समिति का वार्षिक अधिवेशन कृष्ण कुमार नायक की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें समिति का संतुलन पत्र पढ़ा गया तथा लाभ-हानि के अनुमोदन पर विचार विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर ने कहा कि तहसील क्षेत्र में मात्र क्रय विक्रय एक ऐसी समिति है जो माधौगढ़, रामपुरा के किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराती है। समिति के पदाधिकारियों को चाहिए कि किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व किसानों के अथक प्रयास के चलते प्रदेश में क्रय विक्रय समिति को तीसरा स्थान मिलने पर सचिव चुनूबाद पाल को सहकारिता मंत्री ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया था।
अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार नायक ने कहा कि समिति के कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है कि सन 1962 में समिति का एक हजार रुपये से शुरू हुआ व्यवसाय 56.30 लाख रुपये पहुंच गया है। अब प्रयास कर समिति का व्यवसाय एक करोड़ तक पहुंचाना है। इसके पूर्व सामान्य निकाय की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि तथा संतुलन पत्र एवं लाभ हानि प्रतिवेदन के अनुमोदन के साथ-साथ 2018-19 के लिए समिति का अधिकतम आय व्यय पर विचार किया गया। बैठक में राघवेंद्र सिंह, बलराम सिंह, विनय प्रताप सिंह, डा. जयवीर सिंह सेंगर, जुझार सिंह, रामवीर सिंह, अमर सिंह मास्टर, शिवशंकर सिंह, शीलू सिंह, राघवेंद्र व्यास, प्रमोद कठेरिया, सीपी पाल आदि मौजूद रहे। सचिव चुनूबाद पाल ने आभार जताया।