फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   घाटों पर पसरा सन्नाटा, ट्रक भी नहीं दौड़े

घाटों पर पसरा सन्नाटा, ट्रक भी नहीं दौड़े

Fri, 18 Jan 2019 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
घाटों पर पसरा सन्नाटा, ट्रक भी नहीं दौड़े
उरई (जालौन)। खनिज निदेशक की ओर से बुधवार को की गई कार्रवाई का असर गुरुवार को भी मौरंग की खदानों पर देखने को मिला। जनपद की अधिकांश खदानों में दिन भर गरजने वाली पोकलैंड और जेसीबी खामोश खड़ी रहीं। वहीं ट्रकों के पहिए भी थमे रहे। सीबीआई की कार्रवाई के तुरंत बाद निदेशक के छापे से लगता है कि अभी कुछ और कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को निदेशक रोशन जैकब ने खदानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और हाईवे पर दौड़ते करीब पांच दर्जन ओवरलोड ट्रक भी सीज कराए थे। इतना ही नहीं खनिज अधिकारी से स्पष्टीकरण और दरोगा रामनाथ यादव के निलंबन की संस्तुति भी की थी।
विज्ञापन


गुरुवार को जनपद की कोटरा, कदौरा, डकोर, कालपी, रामपुरा आदि क्षेत्र की दर्जनों खदानों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। मौरंग से लदे ट्रक भी हाईवे पर ही खड़े नजर आए। ट्रकों की आवाजाही कम होने से कालपी में लोगों को जाम से भी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बुधवार को मिली खामियों के कारण कभी भी अचानक निदेशक का काफिला फिर से खदानों की ओर रुख कर सकता है। इधर विभागीय सूत्रों की मानें तो छापे में विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। इसमें कुछ और नाम भी बढ़ सकते हैं। लिहाजा सभी पट्टों की नए सिरे से जांच भी कराई जा सकती है। इससे खनन माफियाओं के साथ-साथ विभाग के अधिकारी से लेकर बाबू तक सभी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed