{"_id":"6064be018ebc3e8d38235403","slug":"11-karoor-se-banegi-sadke-orai-news-knp6208118110","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से चमाचम होंगी ग्रामीण इलाकों को दो सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से चमाचम होंगी ग्रामीण इलाकों को दो सड़कें
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लाक के अलग-अलग जगह दो सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। करीब 11 करोड़ की लागत से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण के बाद यातायात सुगम हो जाएगा। इन सड़कों की काफी समय से मांग की जा रही थी। इसे लेकर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पैरवी की थी।
मुहाना से बंधौली तक करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 956.16 लाख की लागत से होगा। इसमें पहली किस्त के रुप में 478.08 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। इस सड़क के बनने से हमीरपुर जाने वाले ग्रामीणों को खासी सहूलियत होगी। उन्हें अब घूमकर नहीं जाना होगा। उन्हें सीधी हमीरपुर जोड़ने वाली सड़क मिल जाएगी। इस सड़क के बनने से मकरेछा, मुहाना, जैसारी, डकोर, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया आदि गांवों के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। अब उन्हें 35 किलोमीटर घूमकर नहीं जाना होगा।
इसी तरह हरदोई गूजर से खनुआ के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण भी 234.29 लाख की लागत से होगा। इस सड़क के निर्माण के लिए पहली किस्त के रुप में 117.15 लाख रुपये की धनराशि जारी भी कर दी गई है। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी को दी गई है। इस सड़क के निर्माण से आधा दर्जन गांवों के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। इन सड़कों के निर्माण की सूचना पर लोगों में खुशी है।