फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1081 vaccinated including SP MLC

सपा एमएलसी समेत 1081 ने कराया टीकाकरण

Mon, 17 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
1081 vaccinated including SP MLC
उरई/जालौन। सोमवार को जिले के 77 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 1081 लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे। नदीगांव सीएचसी की भेड़ पीएचसी में डॉ राजेश निरंजन के नेतृत्व में एएनएम प्रीति पटेल, अनीता पाल, ज्योति शुक्ला टीम ने दस लोगों का टीकाकरण किया। टीकाकरण कराने पहुंची एमएलसी रमा निरंजन को एएनएम ज्योति शुक्ला ने टीका लगाया। वह चिकित्सीय पर्यवेक्षण में आधा घंटे रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें टीकाकरण के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। एमएलसी प्रतिनिधि डॉॅ. आरपी निरंजन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीका जरूर लगवाना चाहिए। उन्होंने कोविड गाइड लाइन का पालन करने को भी कहा।
विज्ञापन

जालौन संवाद न्यूज के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को डॉ. सहन बिहारी गुप्ता व संजय सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में कर्मचारियों की कोरोना टेस्टिंग की। शिविर में 30 कर्मचारियों की कोरोना टेस्टिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। कुछ लोगों को जुकाम, खांसी के लक्षण मिलने पर होने पर उन्हें दवा वितरित की गई। टीम ने उन्हें नियमित दवा लेने व किसी भी तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी है। उन्हें हमेशा मुंह पर मास्क लगाए रहने और परिवार में भी लोगों से मिलने-जुलने से परहेज रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed