फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   101 constables completed their training, took oath of service to the country

101 आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा कर ली देश सेवा की शपथ

Sun, 30 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
101 constables completed their training, took oath of service to the country
महेवा। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। परेड में 101 आरक्षियों ने भाग लिया। आरक्षियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा करके देश सेवा की शपथ ली। दीक्षांत परेड समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक ने इन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता से सौम्य सरल व्यवहार करने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

कालपी क्षेत्र स्थित पीटीसी मंगरौल में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह की अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने सलामी ली। पुलिस प्रशिक्षण सेंटर में पिछले छह माह से 102 प्रशिक्षु आरक्षी प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दीक्षांत परेड में 101 रंगरूट शामिल रहे। एक रंगरूट प्रशिक्षण पूरा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान कानूनी, व्यावहारिक ज्ञान, पुलिस के कार्यों की जानकारी, अस्त्र शस्त्रों का संचालन, फायरिंग, जंगल ट्रेनिंग, दंगा नियंत्रण, यातायात कंट्रोल, प्राथमिक चिकित्सा आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

37वीं वाहिनी कानपुर के पीएसी बैंड की धुन पर जवानों ने परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले मुकेश कुमार, रवेन्द्र सिंह, धीरज यादव, नैमिश, अनिल कुमार गौतम, शिवम पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में आईटीआई सत्यवीर सिंह पीटीआई बृजेंद्र सिंह उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed