{"_id":"65c3d12bbcbac5c33a096414","slug":"10-thousand-population-is-getting-dirty-water-since-last-six-months-orai-news-c-224-1-ori1004-110537-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छह माह से 10 हजार की आबादी को मिल रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छह माह से 10 हजार की आबादी को मिल रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार। कस्बे की 10 हजार की आबादी को पिछले छह महीने से गंदा पानी मिल रहा है।
इस पानी को न तो पी पा रहे हैं और न ही स्नान या कपड़े धोने के प्रयोग में ले पा रहे हैं। पीने का पानी बाहर के हैंडपंपों से लाना पड़ रहा है, कई लोग वाहनों से पानी ढो रहे हैं।
कस्बा निवासी रामू मिश्रा ने बताया कि सप्लाई होते ही टंकी से बारीक कीचड़ पानी के साथ आता है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। यतेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि छह माह से पानी की समस्या है। एक भी दिन पानी साफ नहीं आया। खुशीराम मिश्रा ने बताया कि नलों से इतना गंदा पानी आता है कि पीना तो दूर, उससे स्नान भी नहीं कर सकते। वहीं, संतोष रावत ने बताया कि कस्बे में 10 हजार की आबादी है, पूरी आबादी प्रतिदिन इस गंदे पानी को लेकर परेशान रहती है।
सिरसाकलार की पेयजल टंकी से जखा, जहतोली, गिगौरा, तरसोर, जुगियांपुर, जैसनपुर, छानी व अहीर आदि गांव में पानी की सप्लाई होती है। जेई आलोक कुमार ने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं। जहां-जहां चोक है, वहां स्थिति को दिखवाकर उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।