फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10 thieves arrested including stolen pipes, ASP revealed

Jalaun News: चोरी के पाइप सहित 10 चोर गिरफ्तार, एएसपी ने किया खुलासा

Tue, 20 Dec 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 thieves arrested including stolen pipes, ASP revealed
उरई। पुलिस ने सोमवार को करीब तीन माह पहले राजेंद्र नगर में हुई लाखों के लोहे के पाइप की चोरी की वारदात को खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने चोरी के पाइपों के अलावा दो ट्रक और एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि राजेंद्र नगर निवासी राजेश सिंह सेंगर ने 31 अगस्त को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30 अगस्त की रात मेडिकल कॉलेज के पास से चोरों ने 25 लाख कीमत के लोहे के पाइप चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली टीम को लगाया था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को उरई जालौन मार्ग पर स्थित सातमील वेयर हाउस से हाथरस के सासनी, नगला भूरा निवासी जाबुद्दीन, फहीमुद्दीन, इब्राहीम, शानुद्दीन, तयूब, रिजवान, कलुवा, गुड्डू, साजिद और हरियाणा के पलवल कैंप के प्रकाश कालोनी निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए 25 लोहे के 130 पाइप, दो ट्रक, एक कार बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह कार से आसपास के जिलों में रेकी करते हैं। उसके बाद मौका मिलने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पाइप चोरी करके बोहदपुरा के जंगल में छिपा दिए थे। सोमवार को वह चोरी के पाइप ट्रक में लादकर गौतम बुद्ध नगर बेचने ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीमों को एएसपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों की आसपास के जिलों और प्रदेशों में में आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। चोरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed