{"_id":"783b43fa-5cd2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hostage-teenager-raped-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बंधक बनाकर किशोरी से बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बंधक बनाकर किशोरी से बलात्कार
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के बाद भी दरिंदगी का बेखौफ दौर जारी है। ताजा मामला बुलंदशहर के अकबरपुर गांव का है, जहां एक दबंग ने अपहरण के बाद बंधक बनाकर 15 वर्षीय किशोरी से दो दिन तक बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अकबरपुर निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी के माता-पिता गत 20 दिसंबर को गांव से बाहर गए थे। तभी गांव निवासी चार बच्चों का बाप फैजल जबरन उसे तमंचे के बल पर गाड़ी में अगवा कर ले गया। रात में किशोरी के भाई-बहन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, आरोपी ने एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर पीड़िता से दो दिनों तक रेप किया। उसके बाद आरोपी किशोरी को उसके घर फेंक गया। शुक्रवार रात एक बार फिर आरोपी ने एक महिला के साथ किशोरी को अगवा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी फैजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल देहात ने कहा है कि आरोपी ने निकाह का झांसा देकर किशोरी के साथ रेप किया।