{"_id":"6a074296dfd3fcb2e8096836","slug":"young-man-riding-a-bike-hit-by-a-tractor-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 15 May 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 09:28 PM IST
सार
विनोद कुमार स्विमिंग पूल से नहाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद सड़क पर गिर गया व गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकैत अरौठा के निकट 15 मई शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक तरण ताल से नहाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया है कि बिसावर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र कालीचरण सादाबाद स्थित एक तरण ताल (स्विमिंग पूल) से नहाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव टीकैत अरौठा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद सड़क पर गिर गया व गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन