{"_id":"6490a5477d6ba4925c0b6f24","slug":"workers-should-work-with-discipline-in-the-interest-of-the-society-and-the-nation-amit-hathras-news-c-56-1-sali1019-1227-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एबीवीपी के बृज प्रांत अभ्यास वर्ग छात्र-छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण, 15 जिलों से आए स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एबीवीपी के बृज प्रांत अभ्यास वर्ग छात्र-छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण, 15 जिलों से आए स्टूडेंट्स
Tue, 20 Jun 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:28 AM IST
सार
22 से 27 जून तक सामाजिक अनुभूति के माध्यम से सभी जिलों में बड़े स्तर पर टोलियां निकलेंगी। नौ जुलाई को स्थापना दिवस के मौके पर पूरे प्रांत में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जुलाई माह में आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्व कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन
बागला इण्टर कॉलेज में एबीवीपी के बृज प्रांत अभ्यास वर्ग के समापन पर पोस्टर जारी करते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के बागला इंटर कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय बृज प्रांत अभ्यास वर्ग का सोमवार को समापन हुआ। इसमें बृज प्रांत के 15 जिलों से आए छात्र -छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को एबीवीपी की कार्य पद्धति एवं विचारधारा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
प्रांत अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ग से जाने के बाद कार्यकर्ता अनुशासन के साथ समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें। प्रांत मंत्री गौरी दुबे ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 22 से 27 जून तक सामाजिक अनुभूति के माध्यम से सभी जिलों में बड़े स्तर पर टोलियां निकलेंगी। जुलाई माह में एबीवीपी की जिला संयोजक कार्यशाला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
नौ जुलाई को स्थापना दिवस के मौके पर पूरे प्रांत में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जुलाई माह में आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्व कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। जुलाई माह में सदस्यता महाअभियान चलेगा, जो तीन चरण में होगा। इस बार बृज प्रांत के प्रत्येक जिले में बड़े स्तर पर नगर एवं कॉलेज इकाई कार्यकारिणी गठित होगी।
विज्ञापन
बारिश के समय में बृज प्रांत में अधिकतम पौधरोपण का महा अभियान चलाया जाएगा। एक से 15 अगस्त के बीच नगर मंत्री, सह मंत्री कार्यशाला विभाग से आयोजित होगी। इस बार पूरे बृज प्रांत में विभागश: अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा। 21 अगस्त को कॉलेज परिसर में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अभाविप के आयाम स्टूडेंट फॉर सेवा के तहत रक्तगट परीक्षण अभियान के तहत ब्लड ग्रुप एवं दानदाताओं की सूची तैयार की जाएगी। अक्तूबर माह में जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन होगा। नवंबर के प्रथम सप्ताह में मिशन साहसी के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रांत अध्यक्ष के द्वारा बृज प्रांत के सभी विभागों और जिला के प्रमुख एवम संयोजकों की घोषणा भी की गई।
इस मौके पर वरुण अग्रवाल को विभाग प्रमुख, गौरव रावत को विभाग संयोजक, संजीव सेंगर को जिला प्रमुख, रोहित अग्रवाल को जिला संयोजक, अमित भारद्वाज को जिला सह संयोजक, वीरेश कुमार को जिला विद्यार्थी विस्तारक का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में सदस्य डाॅ. छगन भाई पटेल, डाॅ.भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निधि त्रिपाठी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत अध्यक्ष डाॅ. अमित अग्रवाल, प्रांत मंत्री गौरी दुबे, प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ.एमएल मौर्य, डाॅ.राजीव यादव, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, प्रांत एसएफडी प्रमुख वरुण अग्रवाल, चंद्रजीत यादव, तेजेंद्र लोधी, नितिन माहेश्वरी, नीति शर्मा, खुशी सिंह, मचकेंद्र सिंह आदि थे।