{"_id":"5e541dfc8ebc3ef3d328b3bf","slug":"women-patient-complaint-about-doctor-absency-hathras-news-ali227580711","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी के सामने मरीजों ने रोया डॉक्टर न बैठने का दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी के सामने मरीजों ने रोया डॉक्टर न बैठने का दुखड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण को पहुंचे संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक, अलीगढ़ के सामने शिकायतों की बौछार लग गई। मरीज व उनके तीमारदारों की मुख्य शिकायत रही कि यहां चिकित्सक नहीं बैठते। घंटों लाइन में खड़े इंतजार करते रहते हैं। जेडी ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। दोनों जगह सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे जेडी हेल्थ डॉ. एसपी शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण करते हुए मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद दवा काउंटर पर मौजूद मरीजों से भी बातचीत की। यहां के बाद वे जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर मौजूद महिला मरीजों से बातचीत की। इस पर महिलाओं ने जेडी से कहा कि वे कई दिनों से अस्पताल आ रही हैं, लेकिन यहां चिकित्सक ही नहीं मिलते। घंटों लाइन में लगते हैं और फिर बैरंग लौट जाते हैं। मरीजों ने कहा कि अल्ट्रासाउंड भी पिछले कई दिनों से नहीं हो पा रहे हैं। ओपीडी में चिकित्सकों के न बैठने की जानकारी पर जेडी ने नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए। हिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ.भारती घोरे से वार्ड में भर्ती महिला रोगियों के बारे में जानकारी ली और फिर खुद वार्ड में जाकर जेडी ने महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिला मरीजों को आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद जेडी ने कहा कि जो भी कमियां मिलीं हैं, उन्हें सुधारने के निर्देश सीएमएस को दिए गए हैं। प्राथमिकता है कि लोगों को बेहतर इलाज मिले। इस दौरान सीएमएस डॉ. आईवी सिंह से भी बातचीत की।