फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women died body found on road, accused of murder for dowry

विवाहिता का शव मिला, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Wed, 22 Jul 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
women died body found on road, accused of murder for dowry
कोतवाली पर पहुंचे मृतका के परिजन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव इकबालपुर में सोमवार की शाम एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। जबकि मायके वालों का कहना है कि हमें शव गली के खड़ंजे पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सीओ सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के भाई ने करिश्मा के पति, सास, ससुर तथा ददिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मानंद निवासी सिढ़पूरा कासगंज निवासी ने अपनी बेटी की शादी कोतवाली के गांव इकबालपुर निवासी करन से दो वर्ष पूर्व की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक व रुपये की मांग करने लगे। दहेज देने में असमर्थ करिश्मा के परिजन समय समय पर गांव आकर ससुराल वालों से गुहार लगाते रहे। कुछ दिन पूर्व 80 हजार रुपये मकान बनाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद करिश्मा का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। करिश्मा की छोटी बहन की शादी करन के छोटे भाई अनिल से हुई थी। सोमवार को अनिल की पत्नी ने मायके वालों को सूचित किया कि करिश्मा की फंदे से लटकर कर मौत हो गई है। सूचना पर मायके वाले गांव आए तो उन्होंने देखा कि उसका शव खड़ंजे पर पड़ा है। वहीं, घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

मृतक करिश्मा का फाइल फोटो।

मृतक करिश्मा का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed