फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman held hostage and raped, video made

Hathras News: बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाया

Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman held hostage and raped, video made
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लाख रुपये वापस मांगने पर एक महिला के साथ उसके ननदोई के भाई ने तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने सादाबाद कोतवाली पर शनिवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन





तहरीर में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि दो दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी चचेरी ननद की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित ससुराल में गई थी। ननदोई के भाई से पूर्व में दिए गए दो लाख रुपये वापस मांगे तो दो दिन तक उसके ननदोई व उसका भाई झांसा देते रहे। महिला का आरोप है कि तीसरे दिन चार दिसंबर को ननदोई के भाई ने शाम को दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ तीन दिन में चार बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन




ननदोई व उसके भाई ने तीन चार दिन तक निर्वस्त्र करके बंधक बनाकर रखा और डंडों से पीटा, जिससे उसके चोट आई हैं। इन लोगों ने धमकी दी है कि अगर तूने फिर से रुपये वापस मांगे तो वीडियो वायरल कर देंगे और जान से मारकर गायब कर देंगे। शक होने पर छह दिसंबर को पति उसे लेने आए। तब गांव वालों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। तब किसी तरह वह मुझे बचाकर लाए। मेरे सोने के जेवर, मोबाइल आदि भी उक्त लोगों ने रख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed