{"_id":"6694d7291b4e774070061f69","slug":"woman-dies-due-to-collapse-of-wall-in-sadabad-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बंदर के कूदते ही दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत, पति गंभीर घायल, आगरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बंदर के कूदते ही दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत, पति गंभीर घायल, आगरा रेफर
Mon, 15 Jul 2024 01:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:30 PM IST
सार
एक पुरानी दीवार पर बंदर कूदा, जिससे वह भरभारकर गिर पड़ी। जिसमें पति और पत्नी दब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाल और घायल अवस्था में सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। वहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दीवार गिरने से उसमें दबा वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बंदर अचानक दीवार पर कूदा, जिससे दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के सहारे खड़े पति-पत्नी उसके नीचे दब गए। पत्नी की मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद के इस्लामनगर निवासी 58 वर्षीय राजू मोपेड पर आम और सब्जी बेचने का काम करता था। 15 जुलाई सुबह वह अपनी 55 वर्षीय पत्नी वहीदा के साथ मोपेड में आम भर रहा था । उसी समय पड़ोस में खड़ी एक पुरानी दीवार पर बंदर कूदा, जिससे वह गिर भरभारकर गिर पड़ी। जिसमें पति और पत्नी दब गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाल और घायल अवस्था में सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पत्नी वहीदा को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल अवस्था में राजू को आगरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने वहीदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।