फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sanitation workers call off their strike following assurances.

Hathras News: आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल समाप्त

Sat, 05 Sep 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 05 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers call off their strike following assurances.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
नगर पंचायत सादाबाद में कुछ आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को काम से हटाए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी जारी रही। सुबह सफाई कर्मचारी नगर पंचायत के वाहन गोदाम पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सफाई कार्य न होने की वजह से नगर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई। जगह-जगह कूड़े और गंदगी की ढेर लगे नजर आये। चेयरमैन के प्रतिनिधि ने कहा है कि आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है, शनिवार से वह काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी वाहन गोदाम पर इकट्ठठा हुए। यहां सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत के खिलाफ अपना विरोध जताया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली। रैली में कर्मचारी नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरे। रैली नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कुछ कर्मचारियों को बिना उचित कारण काम से हटाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि हटाए गए सभी कर्मचारियों को तत्काल वापस काम पर लिया जाए। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं लिया जाता, तब तक उनकी काम बंद हड़ताल जारी रहेगी। इधर, चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल ने बताया कि शाम को सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ता हुई थी, जिसमें डोर टू डोर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार द्वारा काम से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को फिर से काम पर लेने का आश्वासन दिया है। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। शनिवार से सभी कर्मी अपने काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed