{"_id":"67dc3dffc39fc7714a05cca4","slug":"woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-dowry-car-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दहेज में कार के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दहेज में कार के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 20 Mar 2025 09:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:40 PM IST
सार
आरोप है कि पति सहित अन्य ससुरालियों ने कार की मांग को लेकर कविता को प्रताड़ित किया। पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ के एक गांव की महिला ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर प्रताडि़त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की धमकी का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
कविता सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी गांव नौजरपुर थाना सिकंदराराऊ ने बताया कि उसकी शादी नौ मार्च 2019 में अलीगढ़ के थाना अकराबाद के एक गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए थे, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि पति सहित अन्य ससुरालियों ने कार की मांग को लेकर कविता को प्रताड़ित किया। पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन