फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wire theft from five pillars of Bisawar feeder power line

Hathras News: बिसावर फीडर की विद्युत लाइन के पांच खंभों से तार चोरी

Mon, 12 May 2025 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wire theft from five pillars of Bisawar feeder power line
गांव अरौठा के पास शनिवार की रात चोरों ने बिसावर फीडर की विद्युत लाइन के पांच खंभों पर पड़े तार चोरों ने काट लिए। चोरी के दौरान हाईटेंशन लाइन शार्ट होने से एक 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी फुंक गया। विद्युत अधिकारियों ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


गांव अरौठा के निकट से पुरानी पशु पैठ तक करीब पांच खंभों पर तीन तार की लाइन खिंची हुई है। इन तारों की लंबाई करीब दो किमी है। लाइन एदलपुर, पिपरामई, बिसावर सब स्टेशन तक जाती है। 11 मई को लाइनमैन शंकर ने 33 केवी बिसावर उपकेंद्र के अवर अभियंता कमल सिंह को सूचना दी गई कि गांव अरौठा के निकट एक खंभे के तीन तारों को रस्सी द्वारा मिलाकर काट लिया गया है। मौके पर पहुंच जेई ने देखा तो चोरों ने मदरटच स्कूल से लेकर पुरानी पशु पैठ तक पांच खंभों पर तार नहीं थे। पोल पर लगे तीनों तारों की लंबाई करीब दो किलोमीटर है। विभाग ने इसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई है। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि चोरों ने तार चोरी किया है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed