फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shops adorned with Laddu Gopal's outfits, crowns, and flutes.

Hathras News: लड्डू गोपाल की पोशाक संग मुकुट-बांसुरी से सजीं दुकानें

Wed, 02 Sep 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 02 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shops adorned with Laddu Gopal's outfits, crowns, and flutes.
शहर के बैनीगंज में जन्माष्टमी के लिए पोशाक व बांसुरी खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार करीब आते ही बाजारों में लड्डू गोपाल के शृंगार सामग्री की रौनक और मांग काफी बढ़ गई है। इस बार बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए सिर्फ पारंपरिक पोशाकें और मुकुट ही नहीं, बल्कि डिजाइनर ड्रेसेस, घुंघराले बालों के सेट, कुंदन व स्टोन से सजे फैंसी मुकुट, बांसुरी और तरह-तरह के झूले भारी मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल को सजाने-संवारने की सामग्री की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजारों में पांच किलोग्राम से लेकर 25 किलोग्राम तक की पीतल की बड़े आकार की प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं, जिनके लिए विशेष रूप से बड़े आकार की फैंसी पोशाकें, भारी हार, फैंसी मुकुट और झूले भी बाजार में उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार बंटी अग्रवाल का कहना है कि छोटे लड्डू गोपाल के शृंगार और पोशाक की मांग तो हर साल रहती है, लेकिन इस बार नए डिजाइन के कुंदन-मोती से सजे मुकुट, घुंघराले बाल और विशेष प्रकार की जरी व स्टोन वर्क वाली पोशाकें ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं। कई भक्त तो अपने घर में विराजे लड्डू गोपाल के आकार और रंग के हिसाब से पूरी मैचिंग का शृंगार सेट तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अजय कुमार जैन बताते हैं कि इस बार केवल पारंपरिक लाल-पीली ही नहीं, बल्कि पेस्टल शेड्स और मल्टीकलर डिजाइनर पोशाकों की अच्छी-खासी मांग है। इसके अलावा मोरपंखी डिजाइन वाले मुकुट, धातु और लकड़ी की नक्काशीदार बांसुरी तथा छोटे-बड़े झूले भी खूब बिक रहे हैं। त्योहार पास आते ही बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed