फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tin shed to be extended by 40 feet; 120-meter interlocking road to be constructed.

Hathras News: 40 फीट बढ़ेगा टिन शेड, बनेगी 120 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क

Wed, 02 Sep 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 02 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tin shed to be extended by 40 feet; 120-meter interlocking road to be constructed.
दाऊजी मेला पंडाल में बना टिन शेड।  संवाद - फोटो : Samvad
प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन की तैयारियों में तेजी आ गई है। दंगल और मेला पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों में आने वाली भीड़ को देखते हुए अब पंडाल के टिनशेड का विस्तार किया जाएगा। इसे 40 फीट तक बढ़ाया जाएगा, जबकि रेवती मैया पंडाल में 120 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में विभिन्न विकास व निर्माण कार्याें की शुरुआत कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मुख्य पंडाल में टिन शेड को 40 फीट आगे बढ़ाने से बारिश या तेज धूप के दौरान दंगल प्रेमियों को काफी राहत मिलेगी। इसके बनने से अखाड़े के आमने-सामने भव्य मंच तैयार किए जा सकेंगे, जबकि बाकी दो दिशाओं में भारी संख्या में दर्शक बैठकर आसानी से कुश्ती का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर रेवती मैया पंडाल के बीचों-बीच 120 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। अक्सर देखा जाता था कि बारिश के दौरान मिट्टी होने के कारण पंडाल के अंदर दलदल व कीचड़ की स्थिति पैदा हो जाती थी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इंटरलॉकिंग मार्ग बनने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को इन सभी निर्माण कार्यों को मेला शुरू होने की तय समय-सीमा से पहले ही गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि मेला आयोजन से पूर्व परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो यह कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ और कार्य कराए जाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed