फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife living with her lover was stabbed to death in Hathras

UP: रिश्ते के देवर-भाभी में हुआ लव... चबूतरे पर दोनों को ऐसा करते देख पति का खौला खून; पत्नी समेत दो की हत्या

Fri, 04 Jul 2025 01:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

प्रेमी करन ने बताया कि गौरी ने परिवार में कई बार हुए विवाद के दौरान आदित्य के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। इसे लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन परिवार ने अनदेखा कर दिया था। महिला का पति तीन दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। 

विज्ञापन
Wife living with her lover was stabbed to death in Hathras
मृतक की फाइल फोटो और प्रेमिका के शव पर विलाप करता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस से सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के गांव नगला कली में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को युवक ने चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात के दौरान महिला के प्रेमी करन द्वारा किए गए हमले में पति आदित्य के साथ आए उसके दोस्त की भी जान चली गई और प्रेमी भी घायल हुआ है। प्रेमी करन ने बताया कि उसकी प्रेमिका गौरी ने परिवार में कई बार हुए विवाद के दौरान पति के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। इसे लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन परिवार ने अनदेखा कर दिया था।

विज्ञापन

यह है मामला
घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से अलीगढ़ शहर के नुमाइश ग्राउंड इलाके की 24 वर्षीय गौरी ने तीन वर्ष पहले कासगंज के नसरतपुर के आदित्य संग प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसी बीच आदित्य के फुफेरे भाई यानि गौरी के रिश्ते के देवर करन निवासी हसनपुर बारू से गौरी के प्रेम संबंध हो गए। इन्हीं प्रेम संबंधों में 26 जून को करन व गौरी नसरतपुर से चले आए। करन गौरी को लेकर अपनी मौसी के गांव सहपऊ के नगला कली पहुंच गया। तब से वहीं रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को बात करते देख उग्र हो गया आदित्य
यह खबर जब आदित्य को हुई तो वह बृहस्पतिवार को अपने तीन दोस्तों संग दो बाइकों से नगला कली पहुंच गया। यहां दोपहर करीब ढाई बजे घर के चबूतरे पर खड़े करन व गौरी आपस में बात कर रहे थे। उन्हें देख आदित्य उग्र हो गया। इस दौरान आदित्य व करन के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में वे झगड़ा करने लगे। इस झगड़े में जब गौरी बीच में आई तो प्लानिंग के तहत चाकू लेकर आए आदित्य ने गौरी पर कई वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। बीचबचाव में करन आया तो उसे भी ईंट मारकर घायल कर दिया। 

यह भी पढ़ें- घर में हो रही थी जिस्मफरोशी: चार महिलाएं और एक युवक पकड़ा, कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं; पड़ोसियों को ऐसे हुआ शक

विज्ञापन

इस बीच घायल करन ने भी जवाब में ईंट पत्थर फेंके, जिसमें एक ईंट आदित्य के साथ आए उसके दोस्त नदरई कासगंज के अमन के सिर में जा लगी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर तक दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले। मगर चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख आदित्य व उसके दो दोस्त तो भाग गए। मगर घायल अमन व मृत महिला का प्रेमी करन वहीं रह गए। 

जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। खबर पर पहुंची पुलिस टीम ने आनन फानन दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से अमन को आगरा रेफर किया गया। मगर सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी भी रास्ते में मृत्यु हो गई। बाद में पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजे। वहीं पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में भी जुट गई।

यह बोले अधिकारी
यह घटना पहले से शादीशुदा महिला द्वारा अपने पति के रिश्ते के भाई से प्रेम संबंधों के विरोध में हुई है। कासगंज से आए प्रेमी जोड़े के पीछे साजिश के तहत पति हमलावर होकर आया। उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं हुए झगड़े में उसके एक दोस्त की भी मृत्यु हो गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी हैं। -प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज

गौरी ने आदित्य के साथ रहने से कर दिया था इन्कार
प्रेमी करन ने बताया कि गौरी ने परिवार में कई बार हुए विवाद के दौरान आदित्य के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। इसे लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन परिवार ने अनदेखा कर दिया था।

कासगंज के नसरतपुर से जाने के बाद करन अपने परिवार के साथ कोतवाली सादाबाद पहुंचा था और उसने गौरी से शादी करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और करन व उसके परिवार को कोतवाली से लौटाते हुए यह कह दिया कि दोनों ही बालिग हो,  शादी कर लो, इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं रहता। 

अगर पुलिस मामले की गंभीरता को समझती तो यह हादसा टल सकता था। कोतवाली से वापस आने के बाद करन ने तहसील में पहुंचकर कोर्ट मैरिज करने के लिए दस्तावेजों को तैयार कराया और इन्हें शादी के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दाखिल कर दिया। करन ने बताया कि हम दोनों जल्द ही कोर्ट मैरिज कर अपने घर में रहना चाहते थे। हमारे परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी। अभी तक गौरी पर कोई बच्चा भी नहीं था। 

यह भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका ने मरवा डाला प्रेमी: 'जबरन बनाता था संबंध...' कत्ल वाली रात भी मिलने गया; पति-भाई संग ली जान

गौरी ने आदित्य से भी किया था प्रेम विवाह 
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि गौरी ने तीन वर्ष पूर्व आदित्य से भी प्रेम विवाह किया था। दोनों के अलग जाति के होने के कारण काफी दिनों तक विरोध की स्थिति भी बनी रही थी, लेकिन गौरी ने आदित्य से ही विवाह किया था। इस कारण आदित्य गौरी से प्रेम करता था।

नगला कली में एक महिला अपने पति से अनबन के बाद अपने मित्र के मौसा के यहां रह रही थी। पति को जब यह जानकारी हुई कि उसकी पत्नी मित्र के साथ रह रही है तो पति तीन अन्य दोस्तों के साथ वहां आया। मौके पर आपस में विवाद हुआ। पति ने चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी पत्नी गौरी की मौत हो गई। आदित्य का दोस्त अमन डंडे की चोट से गंभीर घायल हो गया था, उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में तहरीर ली जा रही है। -चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।

पहले रेकी की, फिर दिया घटना को अंजाम
26 जून से गौरी के घर से चले जाने के बाद पति आदित्य अपने रिश्तेदारियों में उसकी तलाश कर रहा था। आदित्य को पहले से ही शक था कि बुआ के बेटे करन के साथ गौरी गई है। उसे जानकारी मिली कि करन ने गौरी को अपने मौसा रंजीत के यहां नगला कली में रखा है। इसके बाद पहले अन्य माध्यमों से उसने रेकी की और उसके बाद करन अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों पर गांव पहुंच गया और घटना को अंजाम दे दिया। 

प्रेमिका की मौत पर फूट-फूटकर रोया प्रेमी
सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला कली में महिला गौरी की हत्या के बाद उसका प्रेमी फूट-फूटकर रोया। वह कह रहा था कि तू मुझे छोड़कर नहीं जा सकती। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अपने मौसा के यहां करन अपनी प्रेमिका गौरी के साथ भविष्य के सपने बुन रहा था। इस दौरान उसकी प्रेमिका का पति आदित्य अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइकों से वहां पहुंच गया। पति को सामने देख गौरी के होश फाख्ता हो गए। गौरी को प्रेमी के साथ देख आदित्य अपना आपा खो बैठा और विवाद शुरू हो गया। उस दौरान मौसा रंजीत घर में नहीं था। 
 

विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष घर के सामने के खाली खेत में पहुंच गए। वहां मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि आदित्य के दोस्तों ने करन को पकड़ लिया। गौरी जैसे ही करन को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो आदित्य ने गौरी पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। करन ने भी इस दौरान गौरी को बचाने के लिए लाठी उठा ली और अमन के सिर पर प्रहार कर दिया, और अमन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

10 मिनट में हुआ पूरा घटनाक्रम
इधर, ईंट से आदित्य के दोस्तों ने करन के सिर पर वार कर दिया। महज 10 मिनट में हुए पूरे घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों के होश फाख्ता कर दिए। ग्रामीणों को आता देख आदित्य अपने दोस्तों के साथ भाग जाने में सफल हो गया, लेकिन भीड़ को अपनी ओर बढ़ता देख एक ही बाइक पर आदित्य और उसके तीन दोस्त मौके से भाग गए, जबकि हमलावर अमन लहूलुहान हालत में वहीं पड़ा रहा। इधर, प्रेमिका की मौत होने के बाद प्रेमी करन उसकी लाश के पास बैठकर विलाप करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed