फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police caught brothel in house in Nawabganj Bareilly

घर में हो रही थी जिस्मफरोशी: चार महिलाएं और एक युवक पकड़ा, कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं; पड़ोसियों को ऐसे हुआ शक

Thu, 03 Jul 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Jul 2025 10:01 PM IST
सार

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सभी महिलाएं कस्बे की हैं। जबकि पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम अरबाज पुत्र शराफत सेठ निवासी बड़ी बिहार थाना इज्जत नगर बरेली बताया। पुलिस को उनके पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।

विज्ञापन
Police caught brothel in house in Nawabganj Bareilly
पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज कस्बे के एक मकान में काफी समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वहां छापामारी कर चार महिलाओं और एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर के एक मकान में काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। आस पड़ोस के लोगों ने मकान के अंदर रोज-रोज महिला और पुरुषों की आवाजाही देखी तो उन्हें वहां शक हुआ। बुधवार की शाम किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छापामारी कर चार महिलाएं और एक पुरुष को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सभी महिलाएं कस्बे की हैं। जबकि पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम अरबाज पुत्र शराफत सेठ निवासी बड़ी बिहार थाना इज्जत नगर बरेली बताया। पुलिस को उनके पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। गुरुवार को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही चल रहा था धंधा
कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर के जिस मकान में देह व्यापार चल चल रहा था। वह कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही स्थित है। लेकिन काफी दिनों से चल रहे इस धंधे की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। 

पुलिस ने पांच महिलाएं और पांच युवक पकड़े, एक महिला और चार युवकों को छोड़ा
लोगों का आरोप है कि पुलिस जिस मकान में छापामारी कर पांच महिलाओं और पांच युवकों को पकड़ा था। जिसमें पुलिस ने एक महिला और चार युवकों को छोड़ दिया। जबकि चार महिलाएं और एक युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। इतना ही नहीं पकड़े गए युवकों और महिलाओं को पुलिस काफी देर तक पुलिस चौकी में ही बिठाए रही। वहां आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा होने के बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर आई।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका ने मरवा डाला प्रेमी: 'जबरन बनाता था संबंध...' कत्ल वाली रात भी मिलने गया; पति-भाई संग ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed