फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girlfriend along with her husband and brother got her boyfriend killed In Bulandshahr

शादीशुदा प्रेमिका ने मरवा डाला प्रेमी: 'जबरन बनाता था संबंध...' कत्ल वाली रात भी मिलने गया; पति-भाई संग ली जान

Thu, 03 Jul 2025 05:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Jul 2025 05:38 PM IST
सार

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का राजफाश किया। पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी महिला आरती से मृतक के शारीरिक संबंध थे। दांपत्य जीवन में विवाद के चलते प्रेमिका आरती रिश्ते को खत्म करना चाहती थी।

विज्ञापन
Girlfriend along with her husband and brother got her boyfriend killed In Bulandshahr
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी प्रेमिका और अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खालौर में बीते दिनों हुए कपिल हत्याकांड का पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश किया है। पुलिस ने गांव निवासी मृतक की प्रेमिका, उसके पति, भाई और भाई के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि कपिल अब जबरन महिला से संबंध रखने का दबाव बना रहा था, जबकि महिला अब बदनामी के डर से उससे अलग होना चाहती थी। इसी के चलते उन्होंने मिलकर रात में करीब डेढ़ बजे हत्या कर शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया।

विज्ञापन

 

एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि 30 जून को जहांगीराबाद के गांव खालौर के ईख के खेत में गांव निवासी कपिल सिंह का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह एक सूचना पर अनूपशहर मार्ग पर जटपुरा रजवाहे की पुलिया के पास से एक महिला और उसके पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरती, उसके पति देवेंद्र निवासी गांव खालौर, भाई हर्ष सिरोही निवासी गांव सैदपुर थाना बीबीनगर और भाई के साथी अनूप निवासी मुरादाबाद थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक संडासी, एक बाइक और अनूप की खून से सनी हुई कमीज बरामद की है। 



यह भी पढ़ें- बीवी ने पकड़ ली ऐसी जिद: थाने में पति शर्म से हो गया पानी-पानी...महिला का हठ देख लोग सन्न; समझाने पर भी न मानी

विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि बीते करीब एक साल से कपिल के अवैध संबंध आरोपी देवेंद्र की पत्नी आरती से थे। दोनों के बीच मनमुटाव होने के कारण आरती उसे अपने पास आने के लिए मना करती थी, लेकिन कपिल उसके पति एवं बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर जबरन उसके पास आता था। 

गांव में बदनामी के डर से देवेंद्र ने पत्नी आरती, पत्नी के भाई हर्ष और हर्ष के दोस्त अनूप के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत 30 जून की शाम को ही आरती का भाई हर्ष और उसका साथी अनूप घर में आ गए थे। जबकि, पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वाला पति देवेंद्र उस दिन ड्यूटी पर नहीं गया था। 

रात में प्रेमिका के घर पहुंचा था कपिल
देर रात करीब डेढ़ बजे कपिल आरती के घर पहुंचा तो सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। साथ ही संडासी से आरोपियों ने उसके सिर पर कई प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद हर्ष और अनूप शव को बाइक पर रखकर कुछ दूर स्थित एक ईंख के खेत में फेंक कर फरार हो गए थे। घटनास्थल से कपिल का खून आरती द्वारा साफ कर दिया गया था। एसपी देहात ने बताया कि चारों आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है।

बारिश में धुल गया था खून, जांच कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात वाले दिन रात को सुबह काफी बरसात हुई थी। जिसके चलते जब आरोपी शव को फेंकने के लिए गए थे। सड़क व आसपास गिरे खून के धब्बे बारिश के पानी से धुल गए थे। इस कारण शव को बरामद करने में भी करीब 18 घंटे का समय लग गया था।

यह भी पढ़ें- UP: 40 साल की महिला के प्यार में ऐसा फंसा प्रेमी, चाहकर भी दूर न हो पाया... इस डर में शादी के लिए की हां
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed