फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   vineet, suneeta, rajkumari elected

विनीत, सुनीता, राजकुमारी चुनीं ब्लॉक प्रमुख

Sun, 07 Feb 2016 10:49 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 07 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
vineet, suneeta, rajkumari elected
हाथरस। जिले के तीन ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव गहमागहमी के बीच शांति से निपट गया। सहपऊ और सासनी में सपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि सादाबाद ब्लॉक में रालोद समर्थित प्रत्याशी ने झंडा गाढ़ा है। इसके साथ जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को देर शाम डीएम ने कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र दिए। उत्साहित समर्थकों ने नए प्रमुखों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। तीनों ब्लॉकों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

प्रेक्षक हरीकांत त्रिपाठी के अलावा डीएम शमीम अहमद और एसपी डॉ. एस.चन्नप्पा नेे भी तीनों ब्लॉकों पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। तीनों अधिकारी काफी देर तक इन ब्लॉकों पर जमे रहे। सुबह 11 बजे से ही सभी ब्लॉकों पर मतदान शुरू हो गया था। तीनों जगहों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों पक्ष के प्रत्याशियों के आने-जाने के लिए ब्लॉकों पर दो अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे। दोपहर तीन बजे तक मतदान चला। सासनी में एक बीडीसी सदस्य निर्धारित समय के बाद पहुंचने की वजह से वोट नहीं डाल सके। दोपहर तीन बजे तक मतदान निपटने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर दिया गया और फिर दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियां खुलवाकर वोटों की गिनती कराई गई। करीब एक घंटे के भीतर सभी जगहों पर वोटों की गिनती का काम पूरा कर लिया गया और उसके बाद नतीजा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed