{"_id":"6ae724e2e8469ea7010b5da0","slug":"100-year-old-jamila-revives-an-hour-after-declared-dead-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत: 100 साल की जमीला का हुआ इंतकाल, अंतिम संस्कार को ले जाते समय एक घंटे बाद चलने लगीं सांसे, उठ बैठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत: 100 साल की जमीला का हुआ इंतकाल, अंतिम संस्कार को ले जाते समय एक घंटे बाद चलने लगीं सांसे, उठ बैठीं
Sun, 01 Nov 2026 05:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:09 PM IST
सार
जमीला का इंतकाल हो गया। परिजन रोने लगे। रिश्तेदारों को फोन कर बुला लिया गया। परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। एक घंटे बाद जमीला उठ बैठीं।
विज्ञापन
सांसे लौटने पर खुश होते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ कस्बा के मोहल्ला बनियाना में रविवार सुबह एक अद्भुत घटना हुई। 100 वर्षीय जमीला बेगम पत्नी सूखे खां को मृत मान लिया गया था। उनके परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। करीब एक घंटे बाद अचानक उनकी सांसें चलने लगीं।
विज्ञापन
जमीला बेगम पिछले एक महीने से चलने-फिरने में लाचार थीं। वह चारपाई पर लेटी हुई थीं। उनके बड़े पुत्र टिम्मा ने बताया कि रविवार सुबह उनकी मां की मौत हो गई थी। उन्होंने सभी नाते-रिश्तेदारों को सूचना दे दी थी। उनकी तीनों लड़कियां और दामाद भी आ चुके थे।
विज्ञापन
लौट आई सांस
नाते-रिश्तेदार भी उनके घर आ गए थे। वे जमीला बेगम को नहलाकर अन्य रस्में पूरी कर रहे थे। तभी अचानक उनकी सांसें दोबारा चलने लगीं। यह देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। उन्हें तुरंत वापस चारपाई पर लिटा दिया गया। इस घटना से कस्बा में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन