फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers caught monks running after cheating woman

महिला को ठग कर भाग रहे साधूवेशधारियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 07 Aug 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught monks running after cheating woman
महिला को ठग कर भाग रहे साधू वेशधारियों को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंची और की पूछताछ, महिला को बेहोश कर हजारों की नगदी ले जा रहे थे दोनों ठग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाडपुर में साधूवेश धारी दो ठगों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसे अर्द्धमूर्छित कर दिया और उससे हजारों की नगदी व जेवरात ले लिए। इसी दौरान जब महिला के पड़ोसी युवक की निगाह इन ठगों की इस हरकत पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस इन दोनों को अपने साथ पकड़ ले गई।
निकटवर्ती गांव लाड़पुर में साधूवेश धारी दो युवक एक घर के दरवाजे तक पहुंच गए और वहां भिक्षा देने की बात कहने लगे। इस पर घर में एक महिला निकल आई तो इन दोनों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उसे कुछ सुंघाकर अर्द्धमूर्छित भी कर दिया।
विज्ञापन

यही नहीं इन दोनों की बातों में आकर इस महिला ने इन्हें 15 हजार रुपये व अपने जेवरात भी दे दिए। इस दौरान जब महिला को बेहोश कर यह दोनों वहां से खिसकने वाले थे तो निकट के एक पड़ोसी की नजर इन दोनों पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर अन्य ग्रामीण भी आ गए। इन दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed