फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two youths killed, two injured in two road accidents

Hathras News: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, दो घायल

Mon, 22 May 2023 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 22 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, two injured in two road accidents
सिकंदराराऊ। रविवार रात में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना हाथरस रोड पर हुई। गांव बरामई निवासी भंवरपाल सिंह (48) पुत्र चंदन सिंह राजवीर सिंह के साथ हाथरस रोड स्थित हाट से सब्जी खरीद कर गांव वापस जा रहा था। रास्ते में हाथरस की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी। भंवरपाल की मौके पर मौत हो गई। राजवीर सिंह घायल हो गया। उसे सीएससी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है


दूसरी दुर्घटना एटा रोड पर श्मशान घाट के सामने हुई। यहां पर बाइक से अपने गांव राजपुर भदवास जा रहे दो युवकों को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया, हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। घायल को सीएससी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाइक पर दोनों युवकों के नाम मोनू तथा भूपेंद्र ।थे लेकिन यह पता नहीं पाया पाया है कि मृतक मोनू था या भूपेंद्र। इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed