{"_id":"64c418887275d03631078e54","slug":"truck-stuck-on-badhal-sasni-iglas-road-road-blocked-hathras-news-c-259-1-ssn1001-173-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बदहाल सासनी-इगलास मार्ग पर फंसा ट्रक, रास्ता अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बदहाल सासनी-इगलास मार्ग पर फंसा ट्रक, रास्ता अवरुद्ध
Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सासनी-इगलास मार्ग पर फंसा ट्रक। संवाद
- फोटो : samvad
सासनी-इगलास मार्ग में गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीर तो दूर, दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया है।सड़क पर कीचड़ होने के कारण कई वाहन फिसल गए, जिससे इन पर सवार लोग घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह निर्माणाधीन पुलिया के बराबर ट्रक फंसने से पूरा रास्ता अवरुद्ध हो गया। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। बच्चों को पैदल ही कीचड़ में होकर निकलना पड़ा।वाहन चालकों और राहगीरों में इस मार्ग के प्रति प्रशासन और राजनेताओं की उदासीनता को लेकर आक्रोश नजर आया।
नगला गढ़ू चौराहे के निकट पुलिया का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा करीब तीन महीने से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। इस कारण सासनी-इगलास मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। आए-दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस मार्ग का दो बार शिलान्यास भी हो चुका है, लेकिन इसके निर्माण की शुरुआत अभी तक नहीं हो सकी है। वर्तमान में इस मार्ग की हालत इतनी बदतर है कि कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से चूंकि रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली वाहन भी निकलते हैं, इसलिए इनके पलटने का खतरा भी बना रहता है।
इस सड़क को लेकर कई बार मैं कई बार अधिकारियों, सांसद और विधायक से शिकायत कर चुका हूं, लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी।पुलिया का निर्माण तीन महीने में भी पूरा नहीं किया गया है, जिससे सासनी-इगलास मार्ग अवरुद्ध है।रास्ते को लेकर क्या कहती है क्षेत्रीय जनता -अविनाश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
मेरा इस मार्ग पर स्कूल है। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि स्कूली बस पलटने का भी भय बना रहता है। सड़क पर मिट्टी होने के कारण कीचड़ हो गई है, जिससे यात्री फिसलकर चोटिल हो जाते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-अशोक पाठक
इस सड़क में इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बार हम लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस सड़क का जनप्रतिनिधियों ने दो बार शिलान्यास किया है, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी है।-
-कमल सिंह