फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   traffic policeman picked up the pregnant woman and laid her in the ambulance

Hathras: गर्भवती की बिगड़ी तबीयत, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गोद में उठाकर एंबुलेंस में लिटाया, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 03 Sep 2023 08:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

एक गर्भवती महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। जब इस पर वहां ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी भागीरत की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना 112 व 108 एंबुलेंस पर कॉल कर दी। भागीरत ने गर्भवती महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस में बिठाया।

विज्ञापन
traffic policeman picked up the pregnant woman and laid her in the ambulance
गर्भवती को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाता ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दिख रहा है कि हाथरस शहर के एक चौराहा पर दर्द से पीडि़त गर्भवती महिला काफी परेशान है। इस पर चौराहा पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और महिला को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताब्कि शहर के इगलास अड्डे स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट रविवार को एक गर्भवती महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। जब इस पर वहां ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी भागीरत की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना 112 व 108 एंबुलेंस पर कॉल कर दी। भागीरत ने गर्भवती महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस में बिठाया।
विज्ञापन


एंबुलेंस से तुरंत ही महिला को उपचार जिला महिला अस्पताल भिजवाया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा मानवता का परिचय देते हुए किए गए इस कार्य के बाद लोग उनकी तारीख करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed