{"_id":"68794db2b32017c9c80b4c47","slug":"time-table-released-for-revision-of-voter-list-hathras-news-c-56-1-sali1016-134660-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए समय सारिणी जारी
Fri, 18 Jul 2025 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम राहुल पांडेय ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। उन्होंने निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य के लिए लेकर समय सारिणी भी जारी है।
जिले में 18 जुलाई से पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 18 जुलाई से 13 अगस्त तक मतदाता सूची प्रिंट करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। 14 अगस्त से 22 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य करते हुए मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल करेंगे।
23 सितंबर से 29 सितंबर तक आवेदनों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी। अनंतिम मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन पांच दिसंबर को होगा। छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। 19 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने कहा है कि पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संंबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।