{"_id":"68f71ade9dd37b68e907aed0","slug":"three-people-crushed-by-a-speeding-tractor-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन को रौंदा, एक की मौत और दो घायल, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन को रौंदा, एक की मौत और दो घायल, परिवार में छाया मातम
Tue, 21 Oct 2025 11:02 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:02 AM IST
सार
प्रशांत अपने चचेरे भाई मयंक व राज उर्फ भोला पुत्र गोपाली के साथ मिठाई खरीदकर ले जा रहा था। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने इन तीनों किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत की मौत हो गई, जबकि मयंक व राज घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक बालक प्रशांत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रति में 20 अक्तूबर को दिवाली के लिए मिठाई लेकर पैदल अपने घर की ओर जा रहे तीन बालकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बालक प्रशांत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। त्योहार के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव नगला रति निवासी यतेंद्र का पुत्र प्रशांत (12), अपने चचेरे भाई मयंक पुत्र मनोज व राज उर्फ भोला पुत्र गोपाली के साथ मिठाई खरीदकर ले जा रहा था। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने इन तीनों किशोरों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में प्रशांत की मौत हो गई, जबकि मयंक व राज घायल हो गए। प्रशांत का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना के शोक में गांव में दीपोत्सव भी नहीं मनाया गया। मयंक और भोला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन