फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Power supply disrupted for nine hours after 33 kV pole collapses; residents face hardship.

Hathras News: 33 केवी का पोल टूटने से नौ घंटे आपूर्ति ठप, लोगों ने झेलीं दिक्कतें

Wed, 23 Sep 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 23 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for nine hours after 33 kV pole collapses; residents face hardship.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर के ओढ़पुरा बिजली घर में मंगलवार तड़के 33 केवी विद्युत लाइन का पोल टूट गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। शहरवासियों को भीषण पेयजल संकट और रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने करीब नौ घंटे की भारी मशक्कत के बाद नए पोल को स्थापित कर दोपहर में आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन

तड़के करीब चार बजे बिजली घर परिसर में लगा 33 केवी का मुख्य पोल अचानक गिर गया। सुरक्षा के लिए तत्काल संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह होते ही बड़े इलाके की बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या पटरी से उतर गई। कई इलाकों में पानी की मोटरें न चलने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। नया पोल खड़ा करने के लिए क्रेन मंगवाई गई।
विज्ञापन

बिजली घर के संकरे प्रवेश द्वार के कारण क्रेन (हाइड्रा) को अंदर ले जाने में कर्मचारियों को परेशानी हुई। तारों के जाल ने भी मुश्किलें बढ़ाईं। काफी प्रयासों के बाद हाइड्रा परिसर में पहुंचा। पुराने मलबे और तारों को हटाकर नया पोल लगाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हुआ। करीब नौ घंटे तक मरम्मत का कार्य चला। इसके बाद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई। अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि यह एक अचानक हुई घटना थी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए इसे तय समय में दुरुस्त कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी परेशानी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed