फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Residents of 200 households in Hasayan have been facing a drinking water crisis for two days.

Hathras News: हसायन में 200 घरों के लोग दो दिन से झेल रहे पेयजल संकट

Wed, 23 Sep 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 23 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Residents of 200 households in Hasayan have been facing a drinking water crisis for two days.
जर्जर हो चुकी पाइप लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा अहीरान में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दो दिन से ठप है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पुरानी पेयजल टंकी से बिछाई गई पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है। इस कारण जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। इससे करीब 200 घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोग दिक्कतें झेल रहे हैं, जबकि अधिकारी बेचिंता हैं।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड संख्या छह, मोहल्ला अहीरान नगला रति मार्ग पर रिसाव है। राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने भी पानी का बहाव हो रहा है। वार्ड संख्या चार में रामलीला मैदान वाली गली के पीछे रिसाव की समस्या है। एक शिक्षण संस्थान के निकट पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यही हाल वार्ड संख्या का है। नगर की पेयजल आपूर्ति नहीं होने से करीब दो सौ पेयजल संयोजन धारक परेशान हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य घरेलू महिला और पुरुष भी समस्या से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत कर्मचारियों को इस रिसाव की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। वार्ड संख्या पांच में एक बंद पड़े इत्र कारखाने के निकट पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। इस जर्जर अवस्था के कारण उत्पन्न हुई रिसाव की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। इस वजह से वार्ड पांच में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप लाइन जर्जर होने के कारण रिसाव की समस्या हो गई है। इसे सही कराया जा रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान हो जाएगा।
संदीप सारस्वत, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed